उतर प्रदेश
बलिया: धान कुटनी मशीन में फंसने से महिला की दर्दनाक मौत
बलिया/यूपी, (संजय कुमार तिवारी)।बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धान कुटाई के दौरान एक महिला की साड़ी का पल्लू धान कुटनी मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब महिला ट्रैक्टर से चल रही धान कुटाई में लगी हुई थी। अचानक महिला की साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
गांव में शोक का माहौल:
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।






