लुधियाना में ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला: रोटी मांगने पर हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

लुधियाना – लुधियाना के रहो रोड स्थित एक ढाबे पर उस समय सनसनी फैल गई जब रोटी मांगने के मामूली विवाद के बाद ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना ढाबे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 10 से 15 युवक ढाबा संचालक को बेरहमी से पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
CCTV में कैद हुई बर्बरता, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़ित सतपाल के अनुसार, यह घटना 1 अक्टूबर की रात की है जब वह अपना ढाबा बंद कर रहा था। उसी दौरान नशे की हालत में एक युवक रोटी मांगने आया। ढाबा बंद होने की जानकारी देने पर युवक ने झगड़ा शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया।
कुछ देर बाद जब सतपाल अपनी मां के साथ घर की ओर जा रहा था, तभी उसी युवक ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर सतपाल और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चारों ओर से घेरकर लात-घूंसों से हमला किया, जिसमें सतपाल और उसके माता-पिता को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर तक दर्ज नहीं
पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में की है, लेकिन अब तक न तो FIR दर्ज की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब सबूत के तौर पर CCTV फुटेज मौजूद है, तो फिर पुलिस की ओर से की जा रही ‘जांच’ सिर्फ समय बर्बाद करने जैसी लगती है। लोगों ने दोषियों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है।






