Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi CM Rekha Gupta ने कॉलेज छात्रों के लिए ‘U-Special’ बस सेवा को हरी झंडी दिखाई, मेट्रो किराया भी बढ़ा

Delhi CM Rekha Gupta U-Special

दिल्ली में छात्र जीवन और सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी पहल की गई है। Delhi CM Rekha Gupta ने गुरुवार को ‘U-Special’ (विश्वविद्यालय विशेष) बस सेवा को फिर से शुरू करने का ऐलान किया, जो वर्षों से बंद थी। यह योजना खासतौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज छात्रों के लिए शुरू की गई है ताकि उन्हें घर से विश्वविद्यालय और वापस आने में सुविधा मिल सके।

Delhi CM Rekha Gupta ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सेवा न केवल छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी, बल्कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को भी स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी। उन्होंने कहा, “यह पहल दिल्ली विश्वविद्यालय की ऊर्जा और प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करेगी।”

परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि ‘U-Special’ बसें इलेक्ट्रिक और वातानुकूलित होंगी, जिनमें छात्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

U-Special

साथ ही, Delhi CM Rekha Gupta ने मेट्रो रियायती पास के विषय पर चर्चा करने का संकेत दिया, ताकि छात्रों के लिए और भी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।


दिल्ली मेट्रो ने यात्री किराए में की बढ़ोतरी

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार से किराया बढ़ाने की घोषणा की है। यात्रा दूरी के आधार पर किराया 1 रुपये से लेकर 4 रुपये तक बढ़ा है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का किराया 5 रुपये तक बढ़ गया है। अब दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपये हो गया है।

संशोधित किराया इस प्रकार है:

  • 0-2 किमी: 11 रुपये (पहले 10 रुपये)

  • 2-5 किमी: 21 रुपये

  • 5-12 किमी: 32 रुपये

  • 12-21 किमी: 43 रुपये

  • 21-32 किमी: 54 रुपये

  • 32 किमी से अधिक: 64 रुपये

राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी किराए में बदलाव किया गया है, जिसमें कम दूरी के लिए थोड़ी राहत दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button