हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च- Haryana News
हेरिटेज डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ते हरियाणा के कदम, पर्यटन मंत्री ने की वेबसाइट लॉन्च- Haryana News

Haryana News : हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://archaeology.

कैबिनेट मंत्री ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहल विरासत संरक्षण में तकनीक के सफल समावेशन का प्रतीक है, जो पारदर्शिता, शिक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वेबसाइट हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने इस दौरान विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।






