Trending NewsViral Newsमनोरंजन

Malaika Arora ने Yo Yo Honey Singh के भोजपुरी हिट “Chilgam” को बताया बेहद मज़ेदार

मुंबई: देसी रैप के बादशाह यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर धमाका लेकर आए हैं अपने नए भोजपुरी हिट गाने चिलगम (Chilgam)” के साथ। इस बार उनके साथ हैं बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), जिनका ग्लैमरस अंदाज़ सोशल मीडिया पर छा गया है।

मलाइका अरोड़ा बोलीं – “चिलगम पर काम करना वाकई बहुत मज़ेदार था

अपने अनुभव साझा करते हुए मलाइका ने कहा, “चिलगम पर काम करना वाकई बहुत मज़ेदार था — यह बोल्ड, एटीट्यूड से भरपूर और पूरी तरह मज़ेदार है। यो यो हनी सिंह की ऊर्जा इतनी प्रभावशाली है कि आप सेट पर उनके जैसा ही जोश महसूस करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस गाने में ग्लैमर, ग्रूव और पागलपन का ऐसा बेहतरीन मिश्रण है जो तुरंत आपका मूड बदल देता है। इसने मुझे पर्दे पर एक ज़्यादा चंचल और बेफ़िक्र पक्ष दिखाने का मौका दिया, और मुझे लगता है कि दर्शक भी उस ऊर्जा को महसूस करेंगे।”

चिलगममें ग्लैमर, ग्रूव और देसी जोश का परफेक्ट कॉम्बो

मिहिर गुलाटी (Mihir Gulati) द्वारा निर्देशित इस म्यूज़िक वीडियो में रागिनी विश्वकर्मा का ख़ास अंदाज़ भी देखने को मिलता है। गाने को यो यो हनी सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल होमी दिल्लीवाला, ननकू और अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं। टी-सीरीज़ (T-Series) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ यह वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ पार कर चुका है और तेजी से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो रहा है।

झूम शराबीसे भी मचा धूम — ‘दे प्यार दे 2’ का पार्टी एंथम बना हिट

“चिलगम” के अलावा, हनी सिंह का एक और धमाकेदार ट्रैक झूम शराबी (Jhoom Sharabi)” भी हाल ही में रिलीज़ हुआ है। यह गाना अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे प्यार दे 2” में शामिल है।

इस डांस नंबर को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि गाना, म्यूज़िक और लिरिक्स खुद हनी सिंह ने तैयार किए हैं।

हनी सिंह ने बताया, “मैं एक ऐसा गाना बनाना चाहता था जो कूल अंकल्स से लेकर क्रेज़ी कज़िन्स तक, सबको झूमने पर मजबूर कर दे! अजय सर के साथ दोबारा काम करना वाकई मज़ेदार था — यह गाना हर शादी की पार्टी को चार चांद लगा देगा।

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button