Trending Newsधर्म/आस्था

सावन 2025: कल है सावन का अंतिम सोमवार, जानिए भोलेनाथ को अर्पित करने वाली 5 पवित्र चीजें और उनका महत्त्व

सावन 2025:  सावन का पवित्र महीना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस वर्ष सावन माह का समापन 9 अगस्त को होगा, लेकिन उससे पहले 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। भगवान शिव की उपासना का यह खास दिन हर भक्त के लिए आशीर्वाद लेकर आता है।

मान्यता है कि सावन के सोमवार को विधिपूर्वक शिवलिंग की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आती है और पारिवारिक व मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस विशेष दिन शिवलिंग पर इन 5 पवित्र वस्तुओं को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।

Sawan First Somwar 2025: महाकालेश्वर से गौरी शंकर मंदिर तक

1. रुद्राक्ष – शिवजी का दिव्य आंसू

रुद्राक्ष को भगवान शिव का आंसू माना जाता है। अंतिम सोमवार पर रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति मिलती है।

2. कच्चा दूध (गाय का दूध) – शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक

शिवलिंग पर ताजा कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है। यदि दूध में थोड़ा शहद मिलाकर चढ़ाया जाए, तो भगवान शिव संतान सुख और वैवाहिक जीवन में शांति प्रदान करते हैं।

3. गंगाजल – पवित्रता और पापों का नाश

गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी पापों का नाश होता है। यह मन को दुखों से मुक्त करता है और जीवन में शांति लाता है।

4. बेलपत्र – शिवजी का प्रिय पुष्प

बेलपत्र को भगवान शिव बहुत प्रिय है। पूजा के समय ताजा और तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाना विशेष फलदायक होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

5. भांग और धतूरा – तपस्वी शक्ति के प्रतीक

भांग और धतूरा शिवजी की पूजा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इन्हें अर्पित करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।


सावधानी एवं पूजा विधि

पूजा करते समय मन को पूर्ण रूप से शांत और श्रद्धा भाव से भरा रखें। इस दिन की पूजा से आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली आती है।


ध्यान दें: यह जानकारी धार्मिक आस्था और परंपराओं पर आधारित है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button