Trending NewsVideo NewsViral NewsWorld News

Viral Video: SUV में आराम से बैठ गए तीन बाघ, फिर जो हुआ उसे देख लोगों ने थामा सिर – बोले, “भाई या तो बहुत बहादुर है… या बहुत फ्री!”

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज़ कुछ न कुछ हैरान कर देने वाला सामने आता है, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में एक शख्स को पहाड़ों और बर्फ से ढके इलाके में अपनी SUV के पास खड़ा देखा जा सकता है, जब अचानक एक बाघ आता है और सीधे खिड़की से गाड़ी में कूदकर बैठ जाता है। कुछ ही देर में दो और बाघ दौड़ते हुए आते हैं और बड़े आराम से गाड़ी में बैठ जाते हैं – और फिर शुरू होती है “Tiger Ride”

इस नज़ारे को देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @AMAZlNGNATURE द्वारा शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग हैरानी और मजाक दोनों के बीच झूलते नज़र आ रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा – “ये Ola Jungle Edition लग रहा है।”
दूसरे ने कहा – “पक्का पालतू होंगे नहीं तो बंदा अब तक मेनू में होता।”
एक और यूज़र ने लिखा – “जो भी हो, इस बंदे में हिम्मत गज़ब की है।”

वीडियो को देखकर ये तो साफ है कि ये बाघ शख्स के पालतू हैं, वरना जंगली बाघों के साथ इस तरह का रोमांच भरा सफर किसी खतरे से कम नहीं होता।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो न सिर्फ लोगों को चौंका रहा है, बल्कि हंसा भी रहा है। किसी ने मजाक में कहा – “गाड़ी बीमा कंपनी को टैग करना मत भूलना भाई!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button