Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

कुरुक्षेत्र के पास पिंडारसी गांव में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर 2025  – आज सुबह कुरुक्षेत्र जिले के पिंडारसी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच जिंदगियों को छीन लिया। सुबह करीब 7 बजे यमुनानगर से कैथल की ओर जा रही स्विफ्ट कार और पबनावा से कुरुक्षेत्र की ओर आ रही हैरियर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान पवन, राजेंद्र, उर्मिला विश्वकर्मा (चौंक यमुनानगर) और परवीन (वासी बुबका, रादौर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग कैथल एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

हादसा कैसे हुआ?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर स्थित घराडसी गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही जांच अधिकारी कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button