Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025: अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी आज करेंगे ध्वजारोहण, अयोध्या बनी अभेद्य किला

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025 : अयोध्या आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। यह आयोजन भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र से जुड़े अभिजीत मुहूर्त में होगा, जो दोपहर 11:52 से 12:35 बजे तक रहेगा—कुल 32 मिनट का शुभ योग।
इस खास मौके के लिए तैयार किया गया ध्वज 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जो 161 फीट ऊंचे मंदिर शिखर और 42 फीट के ध्वजदंड के अनुरूप विशेष रूप से निर्मित किया गया है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025
अयोध्या में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम — शहर छावनी में तब्दील
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और लाखों भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए अयोध्या को अभेद्य किला बना दिया गया है। सुरक्षा के लिए कुल 6970 जवानों की तैनाती की गई है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025
मुख्य सुरक्षा हाइलाइट्स—
-
NSG स्नाइपर: 2 टीमें
-
ATS कमांडो: 2 टीमें
-
Anti-Drone सिस्टम: 1 यूनिट
-
90 टेक्निकल एक्सपर्ट्स
-
BDS (बम निरोधक दस्ते): 9 टीमें
-
कुल सुरक्षा बल: 6970 कर्मी
-
DFMD: 105, HHMD: 380 स्कैनर
-
डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस ड्रोन और मोबाइल जैमर तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025
PM मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम
-
सुबह 10 बजे — सप्तमंदिर में दर्शन
-
11 बजे — माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा
-
11:30 बजे — रामदरबार गर्भगृह में दर्शन
-
12 बजे — श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे
इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, CM योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई प्रमुख संत और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025
ध्वज की खासियत — कोबेदार वृक्ष, सूर्य और ‘ॐ’ का दिव्य संगम
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार— ध्वज पर कोबेदार वृक्ष, सूर्य और ॐ के पवित्र चिन्ह अंकित हैं। भगवा रंग त्याग, बल और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। घर बैठे लाखों श्रद्धालु टीवी और मोबाइल पर इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण का सीधा प्रसारण देख पाएंगे।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony 2025
यह भी पढ़ें : –
- Delhi Pollution News: सरकार का बड़ा फैसला, 50% स्टाफ करेगा Work From Home
- PM मोदी के दौरे पर कुरुक्षेत्र हाई-अलर्ट: DGP ओपी सिंह बोले, “लापरवाही बर्दाश्त नहीं






