Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

कौन हैं हरलीन देओल, जिन्होंने पीएम मोदी से पूछा – “आप इतना ग्लो कैसे करते हैं सर?” | PM Modi Skincare Routine Viral

Women’s World Cup 2025 Champions Meet PM Modi: वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके अनुभव जाने।
लेकिन इस मीटिंग का सबसे यादगार पल तब बना, जब टीम की ऑलराउंडर हरलीन देओल ने प्रधानमंत्री से मज़ेदार अंदाज़ में पूछ लिया —“आप इतना ग्लो कैसे करते हैं सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?”

ट्रॉफी संग फोटो सेशन में पीएम मोदी ने दिखाई सादगी

फोटो सेशन के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी को थामा, जबकि पीएम मोदी उसके पीछे खड़े रहे।
उन्होंने ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया, क्योंकि उनका मानना है कि ट्रॉफी को वही छुए जिन्होंने मेहनत और संघर्ष से इसे जीता है।
पीएम मोदी का यह कदम खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और खेल भावना का प्रतीक बन गया।

हरलीन देओल का सवाल और पीएम मोदी का जवाब

जब बातचीत के दौरान हरलीन देओल की बारी आई, तो पीएम मोदी ने उनकी शानदार कैचिंग स्किल्स की तारीफ की।
इसके बाद हरलीन ने मुस्कुराते हुए पूछा –“सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है? आप इतना ग्लो कैसे करते हैं?”

इस पर पीएम मोदी ने हंसते हुए जवाब दिया –“मेरा इस विषय पर इतना ध्यान नहीं गया था।”

तभी टीम की खिलाड़ी ने कहा – “सर, करोड़ों देशवासी आपसे प्यार करते हैं।”
इस पर पीएम मोदी मुस्कुराए और बोले –“हां, यह तो बहुत बड़ी ताकत है। समाज से इतना प्यार और आशीर्वाद मिलता है, तो उसका असर तो दिखता ही है।”

देशवासियों के प्यार को बताया असली ग्लो का राज़

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें 25 साल से अधिक सार्वजनिक जीवन में हो गए हैं, और इतने वर्षों से लोगों का जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, वही उनकी असली ताकत है।
उन्होंने इशारों में यह भी बताया कि जब मन में सकारात्मकता, समर्पण और लोगों का प्यार होता है, तो उसका प्रभाव चेहरे पर भी झलकता है।

कौन हैं हरलीन देओल? | Harleen Deol Biography

हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर हैं।

  • उम्र: 27 साल

  • जन्मस्थान: चंडीगढ़

  • भूमिका: मिडल-ऑर्डर बैटर और राइट-आर्म स्पिनर

  • वनडे रिकॉर्ड: 37 मैचों में 1050 रन, 2 विकेट

  • टी20 रिकॉर्ड: 26 मैचों में 298 रन, 6 विकेट

हरलीन अपने शानदार फील्डिंग और कैचिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं — उनका सुपर कैच 2021 में वायरल हुआ था, जिसने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया था।

यह भी पढ़ें ; –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button