Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

“वर्ल्ड कप विनर्स लौटीं पंजाब! मोहाली एयरपोर्ट पर अमनजोत और हरलीन देओल का ग्रैंड वेलकम — ढोल, भांगड़ा और फूलों की बारिश से गूंजा माहौल!

मोहाली/चंडीगढ़ — भारत की ऐतिहासिक महिला विश्व कप विजेता टीम की स्टार खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन देओल शुक्रवार को जब मोहाली एयरपोर्ट पहुंचीं, तो वहां का नज़ारा किसी उत्सव से कम नहीं था। पूरे माहौल में भांगड़ा, ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों की गूंज थी।

 

दोनों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पंजाब सरकार ने खास इंतज़ाम किए थे। एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद मीत हेयर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उनका फूलमालाओं और बुके के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

अमनजोत और हरलीन जैसे ही बाहर आईं, प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया — लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े, वहीं ढोल की थाप पर लोग झूम उठे।

 

इससे पहले पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 4 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने गृहनगर लौट गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button