Trending Newsहरियाणा

Yamunanagar Road Accident: हरियाणा में बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने 6 कॉलेज स्टूडेंट्स को कुचला – 3 की हालत गंभीर

Yamunanagar Road Accident: हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज बस ने प्रताप नगर बस स्टैंड पर 6 कॉलेज स्टूडेंट्स को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गुस्साए छात्रों ने बस अड्डे पर हंगामा कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही प्रताप नगर बस स्टैंड पर पहुंची, कई छात्र-छात्राएं बस में सवार होने की जल्दी में भीड़ करने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की के कारण 6 छात्र बस के पिछले टायरों के नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। Yamunanagar Road Accident

ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ

हादसे की सूचना मिलते ही SHO प्रताप नगर नरसिंह और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
बस ड्राइवर अनिल और कंडक्टर कमल को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया है और दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

SHO नरसिंह ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में बस में चढ़ने की जल्दबाजी ही हादसे का कारण प्रतीत हो रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” Yamunanagar Road Accident

यह भी पढ़ें ;-

शादी से पहले दूल्हे की 10 अनोखी डिमांड्स ने इंटरनेट पर मचाया तहलका – ससुर की आंखें भर आईं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button