Health & FitnessTrending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

“आप बहुत ग्लो करते हो सर!” — पीएम मोदी से महिला क्रिकेटर ने पूछा स्किनकेयर रूटीन, जवाब सुनकर हर कोई रह गया हैरान!

PM Modi Skincare Routine Viral: वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के बाद महिला क्रिकेट टीम और पीएम मोदी की मुलाकात का मजेदार किस्सा

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया। जीत के बाद बुधवार को पूरी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची। यह मुलाकात करीब दो घंटे चली जिसमें खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को उनके नाम की टीम जर्सी भेंट की और कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

लेकिन इस मीटिंग का सबसे मजेदार पल तब आया, जब भारतीय टीम की ऑलराउंडर हरलीन देओल ने पीएम मोदी से एक अनोखा सवाल पूछ लिया।

हरलीन देओल का सवाल – “सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?”

बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने मुस्कुराते हुए कहा –“सर, मुझे आपका स्किनकेयर रूटीन पूछना है, आप बहुत ग्लो करते हो सर!”

हरलीन का यह सवाल सुनते ही वहां मौजूद सभी खिलाड़ी और पीएम मोदी खुद भी मुस्कुरा उठे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया।

पीएम मोदी का जवाब – “देशवासियों का प्यार ही मेरा स्किनकेयर है”

पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा –“मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था… लेकिन ये करोड़ों देशवासियों का प्यार है। वही सबसे बड़ी ताकत है।”

इस पर टीम की खिलाड़ी राधा यादव ने कहा – “हां सर, ये तो देशवासियों का प्यार है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्हें सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो चुके हैं, और इतने सालों में देशवासियों का आशीर्वाद ही उनकी असली ऊर्जा और चमक का कारण है।

क्या सच में प्यार से आता है नैचुरल ग्लो? जानिए साइंस क्या कहता है

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति को प्यार, अपनापन और सम्मान मिलता है तो शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे “हैप्पी हार्मोन्स” रिलीज़ होते हैं।
ये हार्मोन्स न केवल तनाव को कम करते हैं, बल्कि चेहरे की त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।

अपनों का प्यार और मानसिक स्वास्थ्य के फायदे

  • तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है

  • आत्मविश्वास और पॉज़िटिविटी बढ़ती है

  • शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है

  • त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे नेचुरल ग्लो आता है

यानी, अगर आप भी पीएम मोदी जैसा ग्लो चाहते हैं, तो अपनाइए “प्यार और पॉजिटिविटी वाला स्किनकेयर रूटीन”!

यह भी पढ़ें ; –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button