आज की ख़बरपंजाब

आप का कांग्रेस से सवाल: 500 करोड़ और 350 करोड़ के ‘खेल’ की असल कहानी क्या है?

Punjab : आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री की कुर्सी की कथित ‘सेल’ से जुड़े 500 करोड़ रुपए और 350 करोड़ रुपए के बड़े सवालों का जवाब न देने पर तीखा हमला किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कांग्रेस से पूछा कि वह जवाब क्यों नहीं दे रही कि यह 500 करोड़ रुपए और 350रुपए करोड़ का खेल क्या था? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए, पहले रातों-रात नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किया। फिर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस थमा दिया। क्या इस नोटिसबाजी से पंजाबियों को उनके सवाल का जवाब मिल जाएगा कि सीएम की कुर्सी सेल पर लगी थी?

पन्नू ने कंग्रेस से यह भी पूछा कि इस पैसे की असल कहानी क्या थी? यह पैसा कहाँ से इकट्ठा किया जाता था? क्या यह किसी इंडस्ट्री, प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों से वसूला जाता था, या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह जिन ‘फाइलों’ की बात करते हैं, उसी तरह की फाइलें बनाकर यह कलेक्शन की जाती थी? यह दो रेट क्यों थे? क्या 500 करोड़ 5 सालों के लिए था या ₹350 करोड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद जो बची हुई टर्म थी, उसके लिए थे?

पन्नू ने पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ से भी इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि जाखड़ खुद कंग्रेस के प्रधान रह चुके हैं इसलिए उन्हें पता होगा कि 350 करोड़ किसको जा रहा था और 500करोड़ की डील किसकी हो रही थी। जब जाखड़ साहिब खुद सीएम की रेस में थे, तो उनसे भी 350 करोड़ रुपए मांगे गए होंगे। जाखड़ साहब बताएँ कि यह पैसा किसने माँगा था?

पन्नू ने भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा से अपील की कि वह जाखड़ साहब और उनके ही पार्टी के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक साथ बैठाकर पंजाब की जनता को सच्चाई बताएं। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह पूछें कि जब वह सीएम बने थे तो उन्होंने कितने पैसे किसको दिए थे और कलेक्शन किस रूप में होती थी। क्या उस कलेक्शन का कुछ हिस्सा हमारे पड़ोसी देश में भी गया? कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह भी क्लेरिफाई करवा लें।

पन्नू ने कहा कि कांग्रेस सवालों का जवाब देने की बजाय नोटिस दे रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा नवजोत कौर को नोटिस भेजने पर पन्नू ने उनसे सवाल किया कि कुछ महीने पहले जब एक गैंगस्टर की माँ ने उन पर दोष लगाए थे, तब उन्होंने कोई लीगल नोटिस क्यों नहीं दिया था?

पन्नू ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और चरनजीत सिंह चन्नी, जिन पर 350 करोड़ रुपए के इल्जाम लग रहे हैं,ने अभी तक कोई जवाब क्यों नहीं दिया, वे चुप क्यों हैं?उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू को भी चुनौती दी कि वे पंजाब की जनता को बताएं उनके पास कौन से सबूत और फाइलें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button