Trending Newsहरियाणा

“युवाओं को नशे में मत धकेलो…” आरती सिंह राव का एक्शन मोड ऑन – सिरसा में धड़ाधड़ छापे!

Haryana : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने साफ कहा है कि प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नशा-मुक्त हरियाणा अभियान को तेज़ करते हुए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की टीम ने सिरसा जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

29 दुकानों की जांच, 20 मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

FDA कमिश्नर मनोेज कुमार के निर्देश पर सिरसा ज़ोन के सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर की देखरेख में 6 अधिकारियों की टीम ने सुबह से शाम तक अभियान चलाया। गांव सिंहपुरा, गंगा, अबूबशहर, चौटाला, सकता खेड़ा, मलिकपुरा, बूढ़ी मारी, दरबी, भावदीन और सिरसा शहर में एक साथ छापे मारे गए। हालांकि कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन 20 मेडिकल स्टोरों पर नियमों की गंभीर उल्लंघनाएं पाई गईं, जिन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 युवा पीढ़ी को बचाना सरकार की प्राथमिकता – आरती सिंह राव

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा—युवाओं को नशे में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। हर कीमत पर हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा।” स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ. ललित गोयल ने पुष्टि की कि अवैध दवा विक्रेताओं के खिलाफ अभियान आगे भी और कड़ी कार्रवाई के साथ जारी रहेगा।

Haryana Drugs Raid, Sirsa Medical Store Action, Aarti Singh Rao News,Haryana FDA Raid,Nasha Mukt Haryana,Illegal Medicine Shop Sirsa,Haryana Health Minister Latest News,Drug Control Department Sirsa,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button