World Newsआज की ख़बर

आखिर शांत नहीं बैठे ट्रंप; ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करने पर 50% टैरिफ का ऐलान, कहा- यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा

Donald Trump on Iran: आखिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांत नहीं बैठे। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की सहमति के बाद ट्रंप ने विराम न लेते हुए अपना पुराना टैरिफ हथियार निकाल लिया है। ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा है कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उस पर अमेरिका तुरंत कार्रवाई करेगा। ऐसे देशों के अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इसमें किसी तरह की छूट नहीं होगी।

दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका को बेचे जाने वाले किसी भी और सभी सामान पर, तुरंत 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जो तुरंत लागू होगा। इसमें कोई छूट नहीं होगी।”

Donald Trump New Tariff Announcement on Iran Breaking News

आपको बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लगातार 2 पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में जहां उन्होंने टैरिफ लगाने का ऐलान किया है तो वहीं एक अगले पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के साथ मिलकर के काम करने की बात कही है।

ट्रंप ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ”यूनाइटेड स्टेट्स ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने तय किया है, वह (ईरान) एक बहुत ही प्रोडक्टिव रिजीम चेंज से गुज़रा है! ईरान में यूरेनियम का कोई एनरिचमेंट (यूरेनियम संवर्धन) नहीं होगा, और यूनाइटेड स्टेट्स, ईरान के साथ मिलकर, गहराई में दबे सभी (B-2 बॉम्बर्स) न्यूक्लियर “डस्ट” को खोदकर निकाल देगा और हटाएगा।”

ट्रंप ने आगे कहा, ”यह सब सैटेलाइट सर्विलांस के तहत निगरानी में है और हमले के बाद से कुछ भी छेड़ा नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और सैंक्शन राहत पर बातचीत करेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button