चंदपुर बेला में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री ने निर्माण कार्य को दी मंजूरी, बोले, पढ़ें पूरी खबर

-श्रीआनंदपुर साहिब
श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि चंदपुर बेला गांव में 26 करोड़ रुपए की लागत से एक नया स्टील पुल बनाया जाएगा। इसके साथ ही, विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से अन्य नए पुलों के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों को परिवहन के मामले में बड़ी सुविधा प्रदान करेंगी और दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी आपसी जुड़ाव और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान पहली बार विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले, पुलों का निर्माण ज्यादातर कार सेवा करने वाले महानुभावों द्वारा किया जाता था, जबकि पिछली सरकारों ने पुलों और सडक़ों के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेला के गांवों में सडक़ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सडक़ों को 18 फीट तक चौड़ा किया जा रहा है और इसके साथ ही, लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से तीन नए पुलों का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चांदपुर बेला में 26 करोड़ रुपए की लागत से एक नया पुल बनाया जाएगा, जिसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, जबकि शाहपुर बेला में सात करोड़ रुपए की लागत से एक नया पुल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, बेला धयानी से अजौली तक 17 करोड़ रुपए की लागत से नकियां गांव में पांच करोड़ रुपए की लागत से और पिंगवाड़ी गांव में छह करोड़ रुपए की लागत से नए पुल बनाए जाएंगे।
अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए छह करोड़ रुपए की लागत से चल रहा काम भी युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि एल्ग्रा पुल की मरम्मत के लिएए संबंधित विभाग द्वारा सबसे पहले 2012 में तत्कालीन सरकार को एक पत्र भेजा गया था और 2021 तक लगातार याद दिलाया जाता रहाए लेकिन इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब वर्तमान सरकार उस पुल को मज़बूत करने के लिए उचित कदम उठा रही है। अंत में, उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से किए गए वादे लगातार पूरे किए जा रहे हैं और जो काम अभी भी लंबित हैं, वे भी समय पर पूरे किए जाएंगे तथा लोगों से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।






