जोहॉन्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात क्लीवलैंड की एक अनधिकृत बस्ती में हुए इस हमले के संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया, “ आरोप है कि एक सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम गाड़ी से क्लीवलैंड में एक पेट्रोल पंप के पास 10 से अधिक संदिग्ध उतरे थे।”
बयान में कहा गया है, “संदिग्धों ने अनधिकृत बस्ती में प्रवेश किया और पूरे इलाके में घूमकर कई स्थानों पर निवासियों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं। इसके बाद उसी वाहन से वे मौके से फरार हो गए।” बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में हत्या की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जहां औसतन हर दिन लगभग 60 लोग मारे जाते हैं। इस देश की अनधिकृत बस्तियों में गोलीबारी की घटनाएं बेहद आम हैं और कई बार ये गैंगवार तथा व्यक्तिगत विवादों से जुड़ी होती हैं।






