पंजाब

पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर बस पलटी, 2 की मौत-5 घायल; पीछे आ रहीं गाड़ियां भी टकराईं

पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर बस पलटी, 2 की मौत-5 घायल; पीछे आ रहीं गाड़ियां भी टकराईं

गुरदासपुर/पठानकोट (उत्तम हिन्दू न्यूज) : गुरदासपुर-पठानकोट एनएच पर आज सुबह धारीवाल के नजदीक कस्बा कलेर खुर्द के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

बस के पलटते ही उसके पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। इस दुर्घटना में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टूरिस्ट बस में ज्यादातर कॉलेज के छात्र सवार थे। ये सभी अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। परीक्षाओं के खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद सभी छात्र बेहद खुश थे और बस में सवार होकर अपने घर जम्मू लौट रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद किलोमीटर का यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button