देश विदेश

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, अब तक 8 लोगों की मौत

फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस शक्तिशाली भूकंप के चलते कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। भूकंप के चलते कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास जमीन से लगभग 35 किलोमीटर नीचे स्थित था। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान (फिवोल्क्स) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। इन झटकों की तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही।

भूकंप के बाद मिंडानाओ द्वीप के छह इलाकों में सुनामी की लहरें भी दर्ज की गईं। सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब 4.6 फीट) रही। एहतियात के तौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे कुछ घंटों बाद वापस ले लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button