Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

“ये आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे” — रोहिणी के राजनीति छोड़ने पर JDU का बड़ा हमला, पूछा: बेटी की कराह पर मौन क्यों?

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति अचानक गर्म हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने रविवार को लालू यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे “गंभीर और चिंताजनक” बताया।

“बेटी ने किडनी देकर पिता की जान बचाई, बदले में मिला अपमान” — नीरज कुमार

JDU नेता ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के लिए अपनी एक किडनी दान की, और इसके बावजूद उनके साथ कथित रूप से “गलत व्यवहार” किया गया।

उन्होंने कहा-रोहिणी एक ऐसी बेटी हैं जिसने पिता की जान बचाई। हमारी परंपरा में बेटी का अपमान कभी स्वीकार्य नहीं रहा। लालू यादव और राबड़ी देवी इस पर मौन क्यों हैं?

बेटी की कराह पर मौन क्यों?

नीरज कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा-लालू जी चुनाव प्रचार कर सकते हैं, भ्रष्टाचार पर भाषण दे सकते हैं, लेकिन अपनी बेटी की कराह पर मौन क्यों? 10 नंबर आवास में रोहिणी पर भाषाई हिंसा हुई— उसकी आंखों से निकले आंसू अशुभ हैं। ये आंसू लालू यादव को बहुत महंगे पड़ेंगे।

उनकी इस टिप्पणी के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

रोहिणी आचार्य का भावुक संदेश — राजनीति और परिवार से दूरी

शनिवार रात रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह राजनीति से दूरी बना रही हैं और चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती हैं।

रोहिणी ने घोषणा की कि वह परिवार से “अलगाव” कर रही हैं और अब किसी भी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगी।

यह भी पढ़ें :- Rohini Acharya: ‘मेरा कोई परिवार नहीं, चप्पल से मारा जाएगा…’ राजद की हार के बाद गुस्से में भड़की रोहिणी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button