
नई दिल्ली
लोकसभा में महिला आरक्षण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से इसका समर्थन करने के लिए कहा। पीएम के संबोधन के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे कभी-कभी मेरी मदद कर देते हैं। इस पर अखिलेश ने हंसते हुए हाथ जोड़ लिए। दरअसल जब पीएम भाषण दे रहे थे तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने खड़े होकर कहा कि आप भी पिछड़ी जाति से हैं।
पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। इस पर पीएम ने कहा कि धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। पीएम की बातों सुनकर अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोडक़र झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी भी मुस्कुराती नजर आईं।






