देश विदेश

अरविंद केजरीवाल ने ममता को मांगे वोट, कहा; जनता ध्यान रखे, बीजेपी की अब बंगाल पर है नजर

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां भी सत्ता में आती है, वहां पहले से चल रहे विकास कार्यों को रोक देती है। उन्होंने बंगाल की जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा को वोट दिया गया, तो राज्य में भी विकास की रफ्तार थम सकती है। केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के कामों का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए गए थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

उन्होंने दावा किया कि अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त सेवाओं जैसी योजनाओं को रोकने या कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने ममता बनर्जी के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी विकास हुआ है, वह खतरे में पड़ सकता है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियां राज्यों के कामकाज में बाधा डालती हैं, इसलिए जनता को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। केजरीवाल ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कई जगह परिवार के कुछ सदस्यों के नाम सूची में हैं, जबकि अन्य के नाम गायब हैं। उनके अनुसार, यह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट कटवाने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button