हरियाणा

आईएमएस में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह

कुरुक्षेत्र, 18 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय  के विभिन्न विभागों में आवेदन हेतु अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह दिख रहा है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, जहाँ पर बीबीए ऑनर्स एवं एमबीए फाइव ईयर कोर्सेज़ चलाए जा रहें हैं, अभ्यार्थियों की विशेष पसंद बना हुआ है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि विभाग में अब तक बीबीए ऑनर्स कोर्स में स्वीकृत प्रवेश क्षमता से लगभग बीस गुना एवं एमबीए फाइव ईयर कोर्स में स्वीकृत प्रवेश क्षमता से लगभग सात गुना आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि आईएमएस में सैद्धांतिक ज्ञान एवं व्यावहारिक आगत के समावेश पर बल दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों को कॉरपोरेट प्लेसमेंट के योग्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की सकारात्मक सोच के चलते संस्थान के लगभग सभी विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट्स के ज़रिये ही नौकरी प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि आईएमएस में प्रवेश हेतु परीक्षा 22 जून को एवम् ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यूज़ 26-27 जून को आयोजित करे जाएँगे।
संस्थान के उपनिदेशक डॉ राजन शर्मा, डॉ जयकिशन, डॉ अनिल खटकड़ और अन्य स्टाफ ने इस अवसर पर  अभ्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि  संस्थान में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू तीनों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button