चंडीगढ़

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग ने एग्रीगेटर कंपनी ओला संचालित करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह आदेश 17 जून से लागू कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान कंपनी चंडीगढ़ में अपनी कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं का संचालन नहीं कर सकेगी। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं।

शिकायतों में चंडीगढ़ प्रशासन मोटर वाहन एग्रीगेटर्स नियम, 2025 के तहत निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करने के आरोप लगाए गए थे। इनमें ड्राइवरों के स्वास्थ्य एवं टर्म इंश्योरेंस, प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं और किराया निर्धारण से जुड़े नियम शामिल हैं। इन शिकायतों के आधार पर लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने नियम 17 के तहत कार्रवाई करते हुए कंपनी का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश जारी किया। प्रशासन ने नागरिकों को भी सूचित किया है कि इस अवधि में ओला प्लेटफॉर्म के माध्यम से चंडीगढ़ में कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button