आज की ख़बरयूथ लाइफ

टीजीटी नॉन मेडिकल में 333 पास, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जारी किया परिणाम

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25002 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 15,983 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14380 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 999 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

16 मार्च से पहली अप्रैल तक दस्तावेजों की जांच के बाद 333 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 10 पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के छह और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के चार पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएए चपीजीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button