पंजाब

डेराबस्सी में किसान मोर्चा का पैदल मार्च, 14 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर किया प्रदर्शन, जल्द मांगा समाधान

 डेराबस्सी

श्री सुखमनी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधकों द्वारा 14 कर्मचारियों को गैरकानूनी तरीके से निकालने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। डेराबस्सी बस स्टैंड से शुरू होकर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की कोठी तक निकाला गया विशाल पैदल मार्चए जहां प्रबंधकों व लेबर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधायक के भाई परमजीत सिंह रंधावा ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर मांग पत्र लिया और एक हफ्ते के अंदर विवाद सुलझाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बहाल करवाया जाएगाए वरना प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार से बात की जाएगी। आगुओं ने चेतावनी दी कि समयसीमा में इंसाफ न मिला तो तीखा संघर्ष छेड़ा जाएगा। पंजाब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप व किरत कमिश्नर को बहाली के आदेश जारी करने की मांग की गई। प्रदर्शन में मनप्रीत अमराला वाइस प्रधान पंजाब, लाखोवाल, जगतार सिंह झरमड़ी, रणजीत सिंह राणा ब्लाक प्रधान, हरनाम सिंह, सुरिंदर सिंह जरोट जनरल सचिव, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button