पंजाब

दुकानदारों ने पीटा चोरी का आरोपी, बडाला रोड पर पेश आया मामला, पिटाई करने के बाद किया पुलिस के हवाले

 खरड़

खरड़ के बडाला रोड टी-प्वाइंट पर स्कूटर पर जा रहे दो चोरों को दुकानदारों ने पहचान कर पकडऩे का प्रयास किया तो एक चोर मौका पाकर फरार हो गया। जबकि दूसरे चोर को दुकानदारों ने पकड़ लिया। दुकानदारों का आरोप था कि यह चोर दुकानों के बाहर रखा सामान चोरी करते हैं और इनके स्कूटर का नंबर भी कैमरे में कैद हुआ था। जानकारी के अनुसार जब दुकानदारों ने चोरों को पकडऩे की कोशिश की तो उनमें से एक चोर भाग गया। जबकि दूसरे चोर को दुकानदारों ने पकड़ लिया। लोगो से अपने आप को छुड़ाने के लिए चोर ने लोगों पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए उससे पिस्तौल छीन ली, जो बाद में नकली निकली। इसके बाद लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की।

पकड़े गए चोर ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह नशे के लिए अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की यह वारदातें करता था। आज भी उसने नशा किया हुआ था। लोगों द्वारा बार-बार पुलिस को फोन करने के बावजूद जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, तो गुस्से में लोगों ने कुछ समय के लिए सडक़ पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चोर तथा नकली पिस्तौल को अपने साथ ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button