Trending Newsराशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: मेष से मीन तक जानें आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025:  आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए दिन लाभप्रद तो किसी के लिए सावधानी वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज किस राशि का दिन कैसा रहेगा—

मेष राशिफल 22 नवंबर 2025

आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए शुभ है। आध्यात्मिकता और ज्योतिष में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। जीवनसाथी से पुराने मतभेद दूर होने के योग। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृषभ राशिफल 22 नवंबर 2025

दिन के शुरुआती समय में आनंद बना रहेगा। नए मित्र मिल सकते हैं। दोपहर के बाद संयम रखना जरूरी। किसी भी बातचीत में अहंकार न लाएं। प्रेम जीवन सुखद। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मिथुन राशिफल 22 नवंबर 2025

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना। शाम को मनोरंजन और बाहर घूमने का योग। सामाजिक सम्मान मिल सकता है। संक्रामक बीमारियों से सावधान रहें।


कर्क राशिफल 22 नवंबर 2025

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा। आर्थिक योजनाओं के लिए शुभ समय। गुस्सा और बहस से बचें। व्यापार में सहयोग मिलेगा। जोड़ों के दर्द से राहत। दिन सकारात्मक।


सिंह राशिफल 22 नवंबर 2025

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को लाभ। कोई नया काम आज शुरू न करें। खर्चा ज्यादा हो सकता है।


कन्या राशिफल 22 नवंबर 2025

आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय मिलेगी। दोपहर बाद तनाव हो सकता है। वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान सावधानी से चलाएं। माता की सेहत का ध्यान रखें।


तुला राशिफल 22 नवंबर 2025

मानसिक अशांति और परिवार में तनाव संभव। वाणी पर संयम जरूरी। शाम बाद स्थिति सुधरेगी। विरोधियों पर विजय और नए काम की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य में सुधार।


वृश्चिक राशिफल 22 नवंबर 2025

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। दोपहर बाद विवाद की स्थिति बन सकती है—मौन रहना लाभदायक। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने दर्द उभर सकते हैं।


धनु राशिफल 22 नवंबर 2025

दिन दुर्घटना योग वाला, सावधानी बहुत जरूरी। वाहन धीमे चलाएं। खर्च बढ़ सकता है। दोपहर बाद मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। परिवार व मित्रों से उपहार मिल सकते हैं।


मकर राशिफल 22 नवंबर 2025

व्यापार और नौकरी के लिए शुभ दिन। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खुशी। दोपहर बाद बेचैनी और भ्रम की स्थिति। मनोरंजन पर खर्च। स्वास्थ्य सामान्य।


कुंभ राशिफल 22 नवंबर 2025

व्यापार और नौकरी में तरक्की। पदोन्नति के योग। पुराना पैसा मिलने की संभावना। संतान की प्रगति से मन खुश। निवेश के अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग।


मीन राशिफल 22 नवंबर 2025

धार्मिक गतिविधियों में रुचि। नए काम शुरू कर सकेंगे। विदेश संपर्क से लाभ। धन लाभ का योग। दोपहर बाद मन भटकेगा और काम में ध्यान कम लगेगा।

आपकी खबर भेजें लोकल खबर, फोटो या वीडियो भेजें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button