पंजाब

मीरपुर में कूड़े के ढेर, लोग तंग, लोगों ने नगर काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ जताया रोष

डेराबस्सी

नगर काउंसिल के वॉर्ड नंबर-तीन और 4 के अधीन आने वाले मीरपुर गांव की हालत तरसयोग्य बनी हुई है। नगर काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए लोगों ने कहा कि गांव को शहर में शामिल हुए 11 साल हो गए, आज भी लोग साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। एक महिला ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां नालियों में गंदे पानी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। शहर में शामिल करने के 11 साल बीत गए, लेकिन हालत गांव से भी बदतर हो गई है।

स्वच्छ भारत अभियान यहां न के बराबर है। सैकड़ों शिकायतों के बावजूद नगर काउंसिल अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। उच्च अधिकारी भी सुनवाई नहीं करते। नगर काउंसिल करोड़ों रुपए विकास पर खर्च करने के दावे करती है, लेकिन जमीन पर हकीकत इसके उलट है। सफाई कर्मी कभी दिखाई ही नहीं देते। वोट मांगने के लिए नेता और उनके चमचे आते हैं, फिर गायब हो जाते हैं। वॉर्ड वासियों ने पंजाब सरकार से सफाई करवाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button