मोहाली के फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की मेधावी छात्रा चारवी अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मोहाली में पहला और

मोहाली के फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की मेधावी छात्रा चारवी अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मोहाली में पहला और ट्राईसिटी में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी बेहद शानदार रहा। कुल 313 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे और स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 32 छात्रों ने 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किएए जबकि 63 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 114 छात्र 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने में सफल रहे। खास बात यह रही कि मैथ्स में 9 और इंग्लिश में 7 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि सोशल साइंस में 14 छात्रों के शत प्रतिशत अंक आए। स्कूल प्रबंधन के अनुसारए यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभि भावकों के सहयोग का परिणाम है।
स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैए ताकि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। वहींए चंडीगढ़ के सेक्टर 21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल के 36 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 90 या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। अंश चौधरी ने 99.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि समृद्धि राय ने 98.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है।






