खेल

श्रीचारणी का सिंहासन बरकरार, आईसीसी ट्वेंटी-20 रैंकिंग में गेंदबाजों में टॉप पर

आईसीसी ने मंगलवार को महिला खिलाडिय़ों की ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की है। भारत की युवा स्पिनर श्रीचारणी का सिंहासन नहीं हिला। गेंदबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में हलचल देखने को मिली है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में आठ विकेट लेने के बाद एक स्थान चढक़र तीसरे पर आ गई हैं। उनकी साथी लॉरेन बेल तीन पायदान ऊपर चौथे पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेक म्लाबा (एक स्थान ऊपर पांचवें पर) और पाकिस्तान की अनुभवी नशरा संधू (एक स्थान ऊपर नौवें पर) को भी लाभ मिला है।

टॉप-10 के बाहर साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज मरिजनने कप (सात स्थान चढक़र 14वें पर), स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस (17 स्थान चढक़र 26वें पर) और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग (छह स्थान चढक़र 31वें पर) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button