
नई दिल्ली। व्हाट्सऐप अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं है, बल्कि यह पर्सनल और बिजनेस कम्युनिकेशन का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे स्पैम और अनचाहे मैसेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है। खासकर बिजनेस अकाउंट्स से आने वाले प्रोमोशनल और मार्केटिंग मैसेज यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं।
इसी परेशानी को हल करने के लिए व्हाट्सऐप अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जल्द कंपनी एक ऐसा सिस्टम लाने वाली है, जो बिजनेस मैसेज को ऑटोमैटिक तरीके से अलग कर देगा। इससे यूजर्स को अपनी पर्सनल चैट्स पर ज्यादा फोकस करने में मदद मिलेगी।






