मनोरंजन

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भडक़े सलमान, दी धमकी

मुंबई। सलमान खान मंगलवार को एक करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां वह पैपराजी पर भडक़ गए हैं। अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह काफी गुस्से में वॉर्निंग देते हुए दिखे। इस घटना के कुछ देर बाद ही सलमान ने आधिकारिक पोस्ट कर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि वो 60 की उम्र में भी लडऩा नहीं भूले हैं।

सलमान खान ने अस्पताल से लौटने के बाद आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक-एक कर 4 पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं। उस प्रेस वाले के लिए मैंने खड़ा होकर बात की है, उनका ध्यान रखा है, ताकि वह भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button