आर्थिक

एप्पल ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अमरीका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने भारत समेत सभी बाजारों में राजस्व का तीसरी तिमाही का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने गुरुवार को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में इस साल 27 जून को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। इस दौरान 109.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। सकल लाभ मार्जिन 50.1 प्रतिशत रहा। प्रति शेयर आय 2.02 डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक है।

एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी ने सभी भौगोलिक क्षेत्रों में जून तिमाही के लिए राजस्व का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें लातिन अमरीका, पश्चिमी यूरोप, भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया शामिल हैं। उन्होंने विकसित और उभरते हुए बाजारों में समान रूप से नया रिकॉर्ड बनाने पर खुशी जाहिर की। एप्पल के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 0.27 डॉलर नकद लाभांश घोषित किया है। यह लाभांश 13 अगस्त 2026 को उन शेयरधारकों को दिया जाएगा, जिनका नाम 10 अगस्त, 2026 को कारोबार समाप्त होने तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा। श्री कुक ने बताया कि कंपनी ने आईफोन, मैक और बिक्री बाद सेवा के राजस्व में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की है। प्रति शेयर आय और परिचालन नकदी प्रवाह ने भी जून तिमाही के नए रिकॉर्ड बनाए। एप्पल के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि तीसरी तिमाही में मैक का राजस्व सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढक़र 10.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इस तिमाही का नया कीर्तिमान है। इसमें सबसे बड़ा योगदान मैकबुक निओ और मैकबुक प्रो की मजबूत बिक्री का रहा। भारत लातिन अमरीका और दक्षिण पूर्ण एशिया में कंपनी ने दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button