Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेशमनोरंजन

आर्यन खान की सीरीज पर भड़के Sameer Wankhede, Shah Rukh और गौरी खान पर 2 करोड़ की मानहानि का केस!

Sameer Wankhede Defamation Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज #TheBadsOfBollywood ** पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व एनसीबी अधिकारी Sameer Wankhede  ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए Shah Rukh खान, गौरी खान और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज कराया है।

वानखेड़े का आरोप है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस सीरीज में उनका किरदार तो सीधे नाम से नहीं दिखाया गया, लेकिन एक सीन में उनके जैसी वर्दी, अंदाज़ और संदर्भ का इस्तेमाल कर उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया है।

किस सीन पर मचा बवाल?

सीरीज के पहले एपिसोड में एक हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड पार्टी दिखाई गई है। यहां एक NCG (NCB की तरह दिखाया गया एक फर्जी एजेंसी) का अधिकारी छापेमारी करता है। वह एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ता है जो जॉइंट पी रहा होता है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं है, तो उसे छोड़ देता है। इसके बाद वह एक स्टार को पकड़ता है, जिसने सिर्फ शराब पी रखी होती है।

 

आर्यन खान की सीरीज पर भड़के Sameer Wankhede

इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दावा किया कि ये 2021 के आर्यन खान ड्रग्स केस और समीर वानखेड़े की भूमिका पर कटाक्ष है।

वानखेड़े का आरोप: “झूठा, दुर्भावनापूर्ण कंटेंट”

समीर वानखेड़े ने अपने आधिकारिक बयान में कहा यह सीरीज जानबूझकर मेरी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बनाई गई है। इसमें ड्रग-विरोधी एजेंसियों को भी गलत रोशनी में दिखाया गया है, जिससे जनता का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही यह मामला सामने आया, ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने आर्यन की क्रिएटिविटी की तारीफ की, तो कई ने वानखेड़े को ट्रोल किया।

अब देखना ये है कि दिल्ली हाई कोर्ट इस याचिका पर क्या रुख अपनाता है। क्या सीरीज से ये सीन हटाया जाएगा या मामला और बड़ा रूप लेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button