आज की ख़बर

रास्ता दिखाने के अलावा भी बहुत कुछ करता है Google Maps

ज्यादातर लोग Google Maps का इस्तेमाल केवल किसी जगह का रास्ता खोजने के लिए करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ये एक डिजिटल ट्रैवल असिस्टेंट बन गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो ट्रैफिक से बचने, पार्किंग की लोकेशन याद रखने और यहां तक कि आपके जाने से पहले ही कोई जगह कितनी भीड़भाड़ वाली है, इसकी जानकारी देने में मदद कर सकते हैं। आप बिना इंटरनेट के भी Google Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एडवांस में टोल टैक्स भी बता सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 8 कमाल के फीचर्स।

ऑफलाइन मैप्स : नेटवर्क न होने पर भी पाएं रास्ता
अब यूजर्स ऑफलाइन मैप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए:
Google Maps ओपन करें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
Offline Maps को सेलेक्ट करें।
Select Your Own Map पर क्लिक करें।
उस शहर या इलाके को डाउनलोड कर लें जहां आप जाना चाहते हैं।

पार्किंग लोकेशन : अपनी गाड़ी ढूंढने में मददगार
अगर आप भूल जाते हैं कि आपने अपनी गाड़ी कहां पार्क की है, तो ये फीचर बेहद काम का है।
गाड़ी पार्क करने के बाद Google Maps ओपन करें।
गाड़ी पार्क करने के बाद मैप्स में सेव पार्किंग सेलेक्ट करें।
फिर Parking Saved पर क्लिक करें।
बाद में आप इसके जरिए सीधे अपनी गाड़ी तक पहुंच सकते हैं।
इसमें नोट्स और तस्वीरें भी जोड़ी जा सकती हैं।

ग्रुप ट्रिप लिस्ट: पूरे परिवार के लिए प्लान करें सफर
अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये फीचर उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए मैप्स में जाएं और:
Saved टैब ओपन करें।
Lists पर जाएं।
एक New List बनाएं।
Share पर क्लिक करें।

टोल कॉस्ट एस्टीमेट: याद रखेगा टोल का खर्च
अब Google Maps कई रूट्स पर संभावित टोल टैक्स का खर्च भी दिखाता है। इसके लिए:
Google Maps खोलें।
अपनी डेस्टिनेशन सेलेक्ट करें।
Route Options चेक करें।
वह रूट चुनें जिसमें टोल रोड्स शामिल हैं।

एरिया बिजीनेस: जानें किसी जगह पर कितनी भीड़ है
किसी मॉल, मार्केट, कैफे या टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने से पहले आप चेक कर सकते हैं कि वहां कितनी भीड़ है।
किसी भी जगह को सर्च करें।
नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Popular Times देखें।
यह दिखाएगा कि उस लोकेशन पर कितना ट्रैफिक और भीड़ है।

टाइमलाइन: पिछले दिनों आप कहां-कहां गए
Google Maps आपकी यात्राओं का एक रिकॉर्ड भी रख सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए ऑप्शन्स को सेलेक्ट करें:
प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
Your Timeline सेलेक्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button