आर्थिक

किआ की कारें 1 जुलाई से होंगी महंगी, इतने बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी किआ इंडिया ने आगामी एक जुलाई से कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह अपने वाहनों की संपूर्ण रेंज की कीमतों में दो प्रतिशत तक वृद्धि करेगी। बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। उसने कहा है कि लागत मूल्य बढ़ने और परिचालन खर्च में इजाफे के कारण कीमतों में वृद्धि का फैसला लिया गया है।

किया इंडिया का कहना है कि लागत में हुई वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा वह खुद वहन कर रही ताकि ग्राहकों पर कम से कम बोझ डाला जा सके। अलग-अलग मॉडलों और संस्करणों के आधार पर कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भी अपने सभी वाहनों की कीमतों में 01 जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की थी। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वाहन उद्योग की लागत बढ़ गयी है। कंपनियां इस बढ़ती लागत के कारण कीमतों में वृद्धि कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button