आज की ख़बरहरियाणा

केयू यूएसएम के दो विद्यार्थियों का विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग में चयन

कुरुक्षेत्र, 8 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धि हासिल करते हुए अपने दो एमबीए विद्यार्थियों देवांशु अरोड़ा एवं अभिनव सिंह का चयन प्रतिष्ठित कंपनी विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग में वार्षिक ₹6 लाख के पैकेज पर कराया है।
चयनित विद्यार्थी कंपनी के साथ दो माह की इंटर्नशिप करेंगे। इस क्रम में वे बेंगलुरु में कंपनी के इंडक्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात उन्हें कंपनी के परिचालन एवं उत्पादन प्रक्रियाओं को समझने के लिए हैदराबाद स्थित प्लांट का भ्रमण भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार मित्तल ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और दो वर्षों के दौरान किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विद्यार्थी अपने व्यावसायिक जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
प्रो. मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विभाग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण तथा प्रभावी प्लेसमेंट गतिविधियों का प्रतिफल है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
डॉ. सलोनी पवन दीवान, संकाय सदस्य, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, ने भी दोनों विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और प्रतिबद्धता उन्हें भविष्य में और भी बड़ी सफलताएँ दिलाएगी।
संस्थान के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी देवांशु अरोड़ा और अभिनव सिंह को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल भविष्य की कामना की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button