चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि घुटने की चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चेन्नई में होने वाले तीसरे एकदिवसीय के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। बीसीसीआई ने कहा कि राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में भारतीय दल से जुड़ गए हैं।
राणा को घुटने की यह चोट फरवरी 2026 में टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए। राणा इस भारतीय दल में 15वें सदस्य के रूप में हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। हार्दिक पैरों की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हैं। हालांकि भारत ने पहले दो एकदिवसीय के लिए हार्दिक की जगह किसी को भी दल में शामिल नहीं किया था। भारत ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त ली है। आखिरी एकदिवसीय मैच चेन्नई में शनिवार को खेला जाएगा।






