पंजाब

छत गिरने से मलबे में दबा परिवार, पठानकोट में बारिश का कहर, घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, की यह मांग

पठानकोट

पठानकोट में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद गांधी नगर स्थित अमरूदों वाली झुग्गियों के पास एक घर की छत गिर गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद दंपति घायल हो गए। छत का मलबा गिरता देख महिला ने अपने दोनों बच्चों को बचाने के लिए उन्हें ढक लिया, जिससे वह खुद घायल हो गई। पति-पत्नी दोनों के सिर में चोटें आईं हैं। स्थानीय निवासी ने बताया, कि रमन मेहरा की छत लंबे समय से जर्जर थी। सुबह हुई तेज बारिश के कारण लैंटर से पूरा मलबा ढह गया। हादसे के बाद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे परिवार को बाहर निकाला। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल से कराया गया है। पीडि़त रमन मेहरा और शिवानी मेहरा ने बताया, कि वे लंबे समय से खराब हालत में रह रहे थे।

उन्होंने कई बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और झुग्गियों की मरम्मत या सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। प्रशासन ने घटना में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस हादसे के बाद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button