आज की ख़बरदेश विदेश

ज्योतिषी के सहारे सीएम विजय, मंत्रालय में मिला खास पद

तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री विजय थलपति अब धीरे-धीरे अपनी टीम का गठन कर रहे हैं। इसमें सबसे खास नाम ज्योतिषी राधान पंडित का है, जिन्हें मुख्यमंत्री का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) बनाया गया है। मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में उनकी नियुक्ति का ऐलान किया गया है। बता दें कि राधान पंडित ने विजय और उनकी पार्टी की सुनामी जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इतना ही नहीं जब राज्यपाल द्वारा विजय के सरकार बनाने के दावे को बार-बार खारिज किया जा रहा था, उस वक्त भी राधान पंडित ने ही उन्हें सलाह दी थी। इसके बाद विजय ने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उन्हें सफलता मिली। राधान पंडित चार मई को उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गए थे, जब वह विजय की ऐतिहासिक जीत के संकेतों के बीच सबसे पहले टीवीके चीफ के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे।

विजय और उनके बीच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। नई नवेली पार्टी बनाकर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय को लेकर विशेषज्ञ संशय की स्थिति में थे। उसी वक्त राधान पंडित ने विजय की कुंडली को खास बताते हुए पहले ही उनकी जीत का ऐलान कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने विजय की पार्टी के भी सुनहरे भविष्य का ऐलान किया था। बता दें कि राधान पंडित को वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ माना जाता जाता है। उन्हें अपने क्षेत्र में करीब 40 वर्ष का अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button