आज की ख़बर

पंजाब की बेटी जसदीप कौर कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर

पंजाब के मालवा क्षेत्र के जिला मोगा के गांव मल्लेके से संबंध रखने वाली एक होनहार बेटी ने कनाडा पुलिस में भर्ती होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसदीप कौर बराड़ नाम की इस पंजाबी मूल की युवती ने कनाडा पुलिस में पीस अफसर के रूप में नियुक्ति प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे पंजाब और अपने इलाके का नाम रोशन किया है।

जसदीप कौर ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, माता-पिता के पूर्ण सहयोग और समुदाय की दुआओं की बदौलत इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। जसदीप कौर बराड़ की इस सफलता पर कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button