खेल

फुटबॉल WC में जर्मनी की बड़ी जीत, डेब्यू मैच खेल रही कुरासाओ 7-1 से हराई, हैवटर्ज ने दागे दो गोल

चार बार की वल्र्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वल्र्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने कुरासाओ 7-1 से हराया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वल्र्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। जर्मनी ने दूसरे हाफ में छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवट्र्ज ने डबल गोल किए,

जबकि टीम के छह अन्य खिलाडिय़ों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से खेलेगी, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विट्र्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वल्र्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button