आर्थिक

रिलायंस मेटा के साथ मिलकर जामनगर में बनाएगी AI-सक्षम डेटा सेंटर

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज अमरीका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा के साथ मिलकर गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर बनाएगी। मेटा के पास फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम तथा व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया ऐप का स्वामित्व है, और 140 करोड़ से अधिक की आबादी वाला भारत उसके लिए बहुत बड़ा बाजार है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों कंपनियों के बीच हुई साझेदारी के तहत देश में विशेष तौर पर मेटा के लिए पहले डेटा सेंटर का निर्माण किया जायेगा। निर्माण कार्य दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। भविष्य में इसकी क्षमता 168 मेगावाट से आगे बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है।

समझौते के तहत मेटा इस डेटा सेंटर से लीज पर क्षमता लेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे जीवनचक्र के लिए आद्यांत सेवा प्रदान करेगी। इसमें डिजाइन और निर्माण से लेकर यूटिलिटीज का प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूर्ण रूप से प्रबंधित परिचालन सेवाएं शामिल हैं। यह डेटा सेंटर मेटा की वैश्विक अवसंरचना का हिस्सा होगा और उसके मुख्य व्यवसाय तथा एआई कंप्यूटिंग की आवश्यकताओं को समर्थन प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button