आर्थिक

व्हाट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर की जांच करेगी सरकार

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपना नया यूजरनेम फीचर लांच किया है। इस फीचर की मदद से अब लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी किसी दूसरे यूजर से बात कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी, लेकिन भारत सरकार इस फीचर को लेकर सतर्क हो गई है।

सरकार को आशंका है कि अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ, तो ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी पहचान वाले मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार व्हाट्सऐप नए यूजरनेम फीचर के गोपनीयता और सुरक्षा पहलुओं की जांच करने की तैयारी में है। सरकार यह समझना चाहती है कि कहीं यह फीचर साइबर अपराधियों के लिए नई सुविधा तो नहीं बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button