draft

श्रीआनंदपुर साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ड्रग तस्कर की संपत्ति पर चला बुलडोजर

श्रीआनंदपुर साहिब
पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान और पुलिस महानिदेशक श्री गौरव यादव के निर्देशों पर रूपनगर जि़ला पुलिस ने ’ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के दौरान श्रीआनंदपुर साहिब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अवैध रूप से बनी संपत्ति को गिराने में पूरा सहयोग दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी श्री अरविंद मीना ने बताया, कि ड्रग तस्कर अजमेर सिंह सोनी का श्रीआनंदपुर साहिब इलाके में ड्रग तस्करी से जुड़ी अवैध गतिविधियों का लंबा रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब दस मामले दर्ज हैं। कुल मिलाकर अजमेर सिंह के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button