खेल

सेमीफाइनल के लिए आज जीतना जरूरी, महिला T-20 WC में भारत के सामने आस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती

महिला टी-20 वल्र्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को लंदन के लॉड्र्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। टीम इंडिया ने इस वल्र्ड कप में ग्रुप स्टेज में अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें तीन में जीत मिली है। वहीं, एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस के बीच भारी उत्साह है। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 38 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया को सिर्फ नौ में जीत मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 27 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है।

आंकड़े बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमेशा से भारतीय महिला टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अपने खेल के हर डिपार्टमेंट बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टी-20 वल्र्ड कप में रविवार को होने वाला मैच टीम इंडिया के लिए किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है। भारत ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ कड़ी टक्कर में है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

पहला— यदि भारत, दक्षिण अफ्रीका का अपने-अपने अंतिम मैच में समान परिणाम होता है, तो भारत रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाए और भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे। तब भी भारत ही आगे बढ़ेगा।

दूसरा— अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश पर बड़ी जीत मिली, तो तीन टीमों के अंक बराबर होंगे और बेहतर रन रेट से भारत, दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ेंगे।

तीसरा— अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को और दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा दे, तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ और दक्षिण अफ्रीका आठ अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत तीसरे स्थान पर रह जाएगा और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button