आज की ख़बरयूथ लाइफहिमाचल

हमीरपुर के रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, जेईई मेन्स में 99.95 एनटीए स्कोर के साथ बने स्टेट टॉपर

हमीरपुर जिला के टौणीदेवी क्षेत्र के गांव लल्यार (पंजोत) के होनहार छात्र रोहित शर्मा ने जेईई मेन्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल में स्टेट रैंक नंबर एक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोहित ने ऑल इंडिया स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एआईआर 802 प्राप्त की है। रोहित शर्मा पुत्र मनोहर लाल और माता रीना कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और जिला हमीरपुर में खुशी की लहर है। जेईई मेन्स के परिणाम में रोहित ने गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल करते हुए कुल 99.9549354 एनटीए स्कोर प्राप्त किया, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है।

रोहित ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत की बदौलत प्राप्त की है। रोहित की इस सफलता के पीछे उनके स्कूल डीएवी ग्रयोह के प्रिंसीपल संजीव गुलेरिया का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग भी अहम रहा। उनके सही दिशा-निर्देश में रोहित को इस ऊंचाई तक पहुंचने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आकाश इंस्टीट्यूट के सारांश हिमाचल के सेकेंड टॉपर

कार्यालय संवाददात— हमीरपुर

आकाश इंस्टीट्यूट हमीरपुर ने लगातार चौथे वर्ष जेईई मेन्स में अपना दबदबा कायम रखते हुए शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। संस्थान के दर्जनों छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल का आंकड़ा पार किया है। इनमें 99.71 पर्सेंटाइल के साथ सारांश सदू हमीरपुर के सिटी टॉपर बने हैं और हिमाचल के सेकेंड टॉपर बनकर उभरे हैं। इस ऐतिहासिक सफलता में सक्षम धीमान ने 99.01, अनहद शर्मा ने 98.86, शिवांश कौशल ने 97.91, आर्यन नंदा ने 97.56, यशस्वी ने 97.41, अर्पित ने 96.24, अमृतांश जायसवाल ने 95.6 फीसदी और नैना ने 94.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन कर सस्ंथान का गौरव बढ़ाया है। आकाश इंस्टीट्यूट हमीरपुर के अकादमिक डायरेक्टर शिवम धीमान और ब्रांच हैड ने बताया कि संस्थान के 10 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल और 25 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button