आर्थिक

6300mAh बैटरी और 32MP कैमरा के साथ Redmi A7 Pro 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लांच किया है। फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए है। आप इस स्मार्टफोन को शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक खरीद पर 3 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। यह फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले ट्रिपल TÜV रीनलैंड आई कंफर्ट सर्टिफिकेट के साथ आती है। A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर काम करता है। कंपनी 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और फिर 6 साल तक सिक्योरटी अपडेट ही मिलेगा।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro 5G के रियर में F2.0 अपर्चर के साथ 32MP का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.0 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 210 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G , ड्यूल सिम, ब्लूटूथ V5.4, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button